अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : स्काई न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार दाइश एवं सीरियन डेमोक्रेटिक सेना के बीच होने वाले समझौते के कारण दाइशी कार्यकर्ता और उनके घरवाले बग़ैर किसी टकराव के इस शहर से निकल कर जा चुके हैं, याद रहे कि इससे पहले भी दाइश के कंट्रोल वाले क्षेत्र से दो हज़ार के क़रीब आम नागरिक उसी समझौते की वजह से निकाले जा चुके हैं, रक़्क़ा सीरिया के उत्तर में है जो सीरिया की तीसरी बड़ी और खुशहाल रियासत समझी जाती है, जहां युद्ध शुरु होने से पहले तीन लाख की आबादी थी और क्योंकि उसके बीचो-बीच नहरे फ़ुरात बहती है, इसलिए यहां की ज़मीन उपजाऊ एवं हरी भरी है।
16 अक्टूबर 2017 - 02:58
समाचार कोड: 860582
दाइश एवं सीरियन डेमोक्रेटिक सेना के बीच होने वाले समझौते के कारण दाइशी कार्यकर्ता और उनके घरवाले बग़ैर किसी टकराव के इस शहर से निकल कर जा चुके हैं